🔥 TRENDING ਕੋਚ ਦਾ ਨਾਂ ਲੈਂਦੇ ਹੀ ਇੰਟਰਵਿਊ 'ਚ ਰੋ ਪਈ ਹ... शहडोल: ग्राम पंचायत बलबहरा में फर्जी ब... Viral Tips Advise Turning Off Phone an... Amla Juice Recommended for Blood Sugar... Health experts say daily guava intake... સાયબર સુરક્ષામાં સરકારી બેદરકારી સામે...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 21 Oct 2026, 12:31 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

गांव लहचौड़ा इस पर वे उपनिरीक्षक मोहब्बत सिंह में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय विवाहिता ने अपने कमरे में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की कुंडी तोड़कर महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
गुड़गांव से दोनों बेटों के आने के बाद पुलिस ने एक बेटे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी गिरज प्रसाद ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव लहचौड़ा में एक महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी।


और पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की कुंडी तोड़कर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान वीणा जाटव (40) पत्नी स्वर्गीय भीम सिंह जाटव के रूप मे ं हुई। सूचना मिलने पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।

घटना स्थल का सीओ गौरव सारस्वत और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गुड़गांव से मृतका के दोनों बेटों के पहुंचने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही ं चल पाया है।
📲Get App