🔥 TRENDING Prince Rahim Aga Khan V Receives Cheri... Odisha’s Koraput Dhemssa Team Performs... India's mystery spinner Varun Chakrava... 16-Wheeler Hyva Coal Truck Overturns i... Nandankanan Orangutan Cubs Show Improv... Three Arrested Within Hours After Knif...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

विधवा पेंशन के झांसे में ₹5 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Arslan siddiqui 🗓 15 Sep 2026, 10:32 AM 👁 13
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहजहांपुर में विधवा पेंशन के नाम पर आधार, पैन और सिम से ओटीपी लेकर बैंक खाते से ₹5 लाख निकाले, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में एक महिला ने विधवा पेंशन के झांसे में अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम से ओटीपी लेकर उसके बैंक खाते से लगभग ₹5 लाख की राशि निकाल ली।

महिला को जब खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई, तो उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे। पुलिस के अनुसार, महिला के पुत्र द्वारा पैसे मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में 15 जुलाई 2026 को थाना रामचंद्र मिशन में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने वांछित आरोपी नमन पुत्र त्रिलोकी सिंह, निवासी रौसर कोठी को 12 सितंबर की रात लगभग 11 बजे भट्टा चौराहा रौसर कोठी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब पूरे मामले की सच्चाई न्यायिक प्रक्रिया में सामने आएगी, और सवाल यह है कि सरकारी योजना के लाभ दिलाने के नाम पर किसी के बैंक खाते तक कैसे पहुँच बनाई गई और इतनी बड़ी राशि कैसे निकाली गई।
📲Get App