🔥 TRENDING શ્રી શંકરભાઈ ચૌધરી અને શ્રી ડાહ્યાભાઈ... गोरखपुर‑फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन 2026 म... 853 యూనిట్ల రక్తదానం.. ఆదిలాబాద్ పోలీస... सितारगंज सिडकुल मार्ग ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ Good News ! ਇਸ ਦਿਨ ਖਾਤਿਆਂ '... આણંદના કહાનવાડીમાં 237 વીઘા જમીન મુદ્દ...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में संघर्ष समाप्त, हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 07:12 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गुलरखेडी में आयोजित उद्यम संवाद में विधायक ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आह्वान किया।

विदिशा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत गुलरखेडी के सामुदायिक भवन में आयोजित उद्यम संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में संघर्ष और कठिनाई की स्थिति समाप्त हो गई है। सरकार का प्रयास है कि पात्र व्यक्ति तक योजना की जानकारी और उसका लाभ सरलता से पहुंचे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक ही ध्येय है कि समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास सुनिश्चित हो। विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी परिवार शासन की योजनाओं से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

विधायक श्री टंडन ने विशेष रूप से महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, आजीविका और आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बहनें ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल होकर आर्थिक रूप से सशक्त बनें और अपने परिवार की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है, जहां मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत किया जा रहा है। विधायक ने ग्रामीणजनों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होने तथा पात्रता के अनुसार आवेदन करने का आग्रह किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए विधायक श्री टंडन ने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्कार से ही आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने, पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने तथा स्थानीय स्तर पर विकास से जुड़े विषयों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
📲Get App