🔥 TRENDING Manipur Police Detain Two with 590g of... MCA Turmoil Grows as Players Question... Advani cites ‘ideological clarity’ and... Meghalaya Receives Largest Share of NE... CPI(M) Leader Claims BJP Blocked Nomin... Kullu native Lt Gen Sushil Chander Mah...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी आहुतियां, लोगों ने पाई प्रसादी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 08 Nov 2026, 11:52 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ढहरिया | मांचड़ी पंचायत के खुर्द गांव मे ं बालाजी मंदिर पर गत दो दिन से चल रही रामायण पाठ के समापन पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन यज्ञ मे ं आहुतिया ं दी। इसके बाद पांच गांव के लोगों के लिए भंडारा आयोजित किया गया। जिसमे ं हजारों लोगों ने पंगत पर प्रसादी पाई। आयोजन समिति के रघुनाथ गुर्जर व भीमा गुर्जर ने बताया कि कार्तिक मास के चलते बालाजी मंदिर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के समापन के मौके पर बालाजी महाराज का चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे ं एक दर्जन श्रद्धालुओं ने आचार्य की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहूतिया ं दी। इस मौके पर गूंज े बालाजी महाराज के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया।
📲Get App