🔥 TRENDING Madhya Pradesh Shuts 30+ Government Po... Ujjain to Open New 633‑m Bridge, Easin... CM Mohan Yadav Leads BJP’s ‘Loktantra... लखनऊ में आज तेज़ बारिश હેલ્પ્સ ફાઉન્ડેશન દ્વારા કાસીન્દ્રા પ્... Banswara Municipal Council’s Dustbin T...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वीटी रोड पर पुलिस अधिकारियों के घण्टों की वजह से पुलिस ने युवक सुरक्षित जगह उतार लिया

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 30 Oct 2026, 05:50 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जयपुर के मानसरोवर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया और गिरफ़्तार कर लिया

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान... मानसरोवर जयपुर
जयपुर के मानसरोवर में हाईवोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

VT रोड पर मची अफरा-तफरी, घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा

जयपुर। मानसरोवर क्षेत्र की VT रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने काफी देर तक समझाइश की और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के चलते काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
📲Get App