🔥 TRENDING Telugu Film Industry Explores Exotic I... AP Declares School Holiday in Six Dist... India Today crew attacked in AP civic... Massive Fire Breaks Out at Andhra Prad... Gujarat Man Arrested After Killing 10-... Gujarat Govt Boosts Mountaineers' Meal...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

वाराणसी में धनतेरस पर मां अन्नपूर्णा का स्वर्ण दरबार, 6‑10 नवंबर तक दर्शन

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 02 Nov 2026, 11:51 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धनतेरस के अवसर पर वाराणसी के मां अन्नपूर्णा मंदिर में 6 से 10 नवंबर तक स्वर्ण स्वरूप का दर्शन होगा तथा 21 किलोग्राम चांदी के सिक्के प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे।

धनतेरस के पावन अवसर पर वाराणसी स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन करने के लिए द्वार खुलेगा। श्रद्धालु 6 से 10 नवंबर तक ब्रह्म मुहूर्त से लेकर शयन आरती तक मां के अलौकिक स्वर्ण रूप को देख सकेंगे।

मठ‑मंदिर के महंत गोस्वामी शंकरपुरी महाराज ने बताया कि 6 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त में पूजन के बाद मंदिर के कपाट खुलेगे और 10 नवंबर को शयन आरती के पश्चात द्वार बंद हो जायेगा।

इस वर्ष मंदिर की ओर से 21 किलोग्राम चांदी के सिक्के प्रसाद स्वरूप वितरित किए जाएंगे, जिन पर मां अन्नपूर्णा की आकृति अंकित होगी। अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत 501 कुंतल भोग तैयार किया जा रहा है, जिसे 11 नवंबर को तिरुपति बालाजी को भेजा जाएगा तथा 5 नवंबर को बाबा विश्वनाथ को अन्नकूट का निमंत्रण दिया जाएगा।
📲Get App