🔥 TRENDING Diljit Dosanjh Expresses Interest in B... CM Devendra Fadnavis Travels from Pune... Sunetra Pawar Joins NCP, Party Address... Panvel Cancels Diwali Lights in Four W... अमिताभ बच्चन ने बिग बी में 12 फीट बुले... Ujjwala Yojana Subsidy: CM Yogi Aditya...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

वाराणसी के आर्य महिला पीजी कॉलेज में "यूथ पार्लियामेंट फॉर हेल्थ" का सफल आयोजन

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 03 Nov 2026, 05:58 PM 👁 44
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरोग्य भारती काशी प्रांत और आर्य महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यूथ पार्लियामेंट फॉर हेल्थ में युवा मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली पर सार्थक संवाद कर रहे थे।

वाराणसी में आर्य महिला पीजी कॉलेज, चेतगंज में आरोग्य भारती काशी प्रांत एवं कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में "यूथ पार्लियामेंट फॉर हेल्थ" का आयोजन किया गया। "युवा आवाज़ • स्वस्थ भारत • सशक्त कल" थीम के तहत प्रतिभागियों ने मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया के प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली पर गहन चर्चा की।

कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रचना दुबे ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय‑भूवनेश्वर के निदेशक डॉ. शंखवार ने कहा कि युवाओं को समस्याओं को दबाने के बजाय परिवार और शिक्षकों के साथ साझा करना चाहिए।

विशेष अतिथि डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि हर सात में से एक किशोर मानसिक स्वास्थ्य विकार से प्रभावित है। वैद्य डॉ. ध्रुव अग्रहरि ने स्क्रीन टाइम कम करने और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर बल दिया। डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी तथा संयोजिका डॉ. मीनाक्षी रघुवंशी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।

मूल्यांकन पैनल में डॉ. रुचि तिवारी, डॉ. रेखा गुप्ता और प्रो. ऋचा रही शामिल थीं। समापन समारोह में जमुना शुक्ला, डॉ. अनीता चौधरी और शशिकांत दीक्षित ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में और अधिक युवा सहभागिता की कामना की।
📲Get App