🔥 TRENDING घरो घरी नळ तर दिलेत पाण्याच्या टाकीची... Avenue Supermarts Expands to Sivakasi,... జనగాం జిల్లా కొడకండ్ల మండల కేంద్రంలో... 17-Year-Old Tamil Nadu Girl Murdered b... Madras High Court Calls for New Rules... Gear Shortage Delays Power Transmissio...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए शनिवार दोपहर को हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान पर पहुंचा।

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 21 Nov 2026, 01:36 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
इस दौरान बड़ी संख्या में नेताओं और साधु-संतों का हुजूम श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहीं हरिद्वार व ऋषिकेश से बड़ी संख्या में साधु-संत भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

चंडीघाट पर श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. संजय निषाद, स्वतंत्रदेव सिंह, सुनील कुमार शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन के अलावा बड़ी संख्या में यूपी और उत्तराखंड के सांसद व विधायक मौजूद रहे।

करीब 40 मिनट तक श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूर से ही पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजिल अर्पित की। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को शवदाह गृह ले जाया गया।
📲Get App