🔥 TRENDING Ganga’s aggressive erosion swallows fi... Two youths drown in Ganga at Begusarai... પતિે પત્નીને બીજા વ્યક્તિ સાથે થપ્પો Truck Rams Sleeper Bus on Jaipur-Agra... मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में वि... Over 1,000 Detained in Delhi Overnight...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उरई में 50 मीटर व्यास के भव्य भारत मंडल और ह्यूमन रंगोली ने मोहा मन, राष्ट्र गौरव और विकसित भारत का दिया संदेश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Oct 2026, 10:00 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विधायकगण, जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं अधिकारियों ने किया अवलोकन, विकसित भारत-2047 के संकल्प और राष्ट्र गौरव का दिया संदेश।

उरई। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, उरई में 50 मीटर व्यास के भव्य ‘भारत मंडल’ एवं ह्यूमन रंगोली के माध्यम से आभार, संकल्प और राष्ट्र गौरव की अद्भुत छटा प्रस्तुत की गई। इस अनूठी प्रस्तुति ने देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। इस भव्य आयोजन में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों, जनपद जालौन की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्रमुखता से दर्शाया गया। भारत मंडल और ह्यूमन रंगोली के माध्यम से देश की उपलब्धियों, विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने इस अनूठी प्रस्तुति का अवलोकन किया। सभी ने भारत मंडल और ह्यूमन रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति, जनकल्याण और विकास के संदेश को सराहा। यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना, बल्कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक सहभागिता, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश भी दे गया।
📲Get App