🔥 TRENDING समस्तीपुर में मध्याह्न भोजन योजना पर स... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की अं... कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं की अभद्र भ... भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर पटवारियों का... निवाड़ी कलां में ऑटो ने दो राहगीरों को... Dhurandhar 2 soundtrack entered for Gr...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को प्रदूषण, प्लास्टिक और जल संचय के प्रति जागरूक किया गया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 10 Oct 2026, 10:45 AM 👁 11
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील ढीमरखेड़ा स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई और पौधरोपण भी किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शुक्रवार को तहसील ढीमरखेड़ा स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती पूर्वी तिवारी ने की।

शिविर में विद्यार्थियों को प्रदूषण, प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और जल संचय के महत्व की जानकारी दी गई। वन्य सेतु के संचालक श्री अक्षत शर्मा, सहायक संपादक सुश्री सुप्राक्षी खरे एवं सदस्य श्री आदित्य पाण्डेय ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

शिविर के समापन अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती पूर्वी तिवारी तथा वन्य सेतु की टीम ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान कुल 25 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में श्री अशोक पाण्डेय, श्री जय किशोर शुक्ला, नायब नाजिर श्री शक्ति संजय सिंह, श्री संतोष सिंह, श्री शिवम उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
📲Get App