🔥 ट्रेंडिंग ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह_ जलदाय एव... बेतिया नगर निगम प्रशासन ने शहरी क्षेत्... અંબાજીમાં Talod મહાદેવ ટ્રસ્ટ દ્વારા ભ... बिहार बन गया पहला राज्य, साइल्ट प्रबंध... बीड़ में डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन के निर... मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी राजू की ह...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

उरई के श्री मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर में मंगलवार और शनिवार को उमड़ती है भक्तों की भीड़, दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 03 नव. 2026, 02:24 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में लगता है भक्तों का मेला, दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु

उरई (जालौन)। नगर के अंबेडकर चौराहे के पास स्थित प्रसिद्ध श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इन विशेष दिनों में मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहता है और सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो जाता है। मंदिर में उरई नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। भक्त भगवान हनुमान जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। मंगलवार और शनिवार को मंदिर परिसर में विशेष रौनक रहती है। श्री मंशा पूर्ण हनुमान जी मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर हैं। मंदिर श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और विश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।
📲Get App