🔥 TRENDING Honey Singh Questioned for 2 Hours by... Madhuri Dixit, Renuka Shahane Recount... 9‑Year‑Old Indian‑Origin Guitarist Adr... Traditional Indian Wedding Songs at Ri... Amitabh Bachchan’s Tweet Catapults 19‑... Local Court Grants Bail to Man Accused...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

✍️ Reporter: Shamsher Ansari 🗓 18 Oct 2026, 02:42 AM 👁 16
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने विभिन्न प्रखंडों के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने गढ़वा सदर, मझिआँव, श्री बंशीधर नगर, रमना एवं विशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, आमजनों से आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ पर्व मनाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
📲Get App