🔥 TRENDING Hanumankind’s Signature Tracks ‘Big Da... Celina Sharma says success is not line... Congress urges speedy infrastructure u... Goa Weekly Lottery Results Announced f... Over 5,960 People Attend 'Sarkar Tumch... PM postpones census in Manipur after a...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नारामऊ में नवरात्रि का उल्लास: रतन प्लेनेट में भव्य डांडिया और भंडारे का आयोजन

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 18 Oct 2026, 03:41 AM 👁 17
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कानपुर के नारामऊ स्थित रतन प्लेनेट सोसायटी में नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ।

नारामऊ, कानपुर। जीटी रोड स्थित रतन प्लेनेट सोसायटी में नवरात्रि के अवसर पर एक भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माता रानी की प्रतिमा के समक्ष आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच डांडिया की धुनें गूंजते ही पूरा परिसर उत्सव और उमंग से झूम उठा। महिलाओं, बच्चों और सोसायटी के निवासियों ने उत्साह के साथ डांडिया नृत्य कर माता रानी का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोसायटी के अध्यक्ष अजय अनमोल ने माता रानी के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मधुर संगीत की धुनों पर डांडिया शुरू हुआ तो हर उम्र के लोग नृत्य करने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के लिए सोसायटी की महिलाओं ने करीब 15 दिनों तक अभ्यास किया था, जिसकी झलक उनकी शानदार सामूहिक प्रस्तुति में साफ दिखाई दी।

इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अजय अनमोल ने सोसायटी के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया। उन्होंने सभी निवासियों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सांस्कृतिक आयोजन सोसायटी के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को सोसायटी में दशहरा उत्सव भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम में एंकर ने विभिन्न मनोरंजक गेम कराकर बच्चों, महिलाओं और अन्य निवासियों का खूब मनोरंजन किया, जिससे पूरे समय हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। डांडिया कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारा एवं भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी के निवासियों और गणमान्य लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक पूरा परिसर नवरात्रि के उल्लास और डांडिया की मस्ती में सराबोर रहा।
📲Get App