🔥 ट्रेंडिंग ખોડીયાર કોલોનીની અંજની મોબાઇલ દુકાનમાં... Ellis Bridge નજીક જય ભવાની વડાપાવની દુ... पटोले सोसायटीमध्ये भव्य गणेश विसर्जन,... Heavy Nighttime Rain Floods Villages i... ભુજ તાલુકા સેવાસેતુ કાર્યક્રમ : સરકારી... यूट्यूब ने सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म पर...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

UP में 10 वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला, कई बड़े विभागों की बदली जिम्मेदारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 सित. 2026, 08:48 AM 👁 30
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आशीष गोयल को श्रम एवं सेवायोजन, अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी; रणवीर प्रसाद बने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ऊर्जा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि, पंचायती राज और खाद्य एवं रसद विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। आशीष गोयल को श्रम एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी आईएएस डॉ. आशीष कुमार गोयल को पावर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी से हटाकर अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।
अमित कुमार घोष बने अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा आईएएस अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद से हटाकर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वी. हेकाली झिमोमी को स्वास्थ्य विभाग वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है। अमृत अभिजात को परिवहन का अतिरिक्त प्रभार
आईएएस अमृत अभिजात को पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के साथ परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को वन विभाग आईएएस महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को उच्च शिक्षा विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार को खाद्य एवं रसद का अतिरिक्त प्रभार आईएएस अनिल कुमार को पंचायती राज के साथ खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. एम.के.एस. सुंदरम को कृषि विभाग
आईएएस डॉ. एम.के.एस. सुंदरम को श्रम एवं सेवायोजन तथा प्राविधिक शिक्षा से हटाकर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र बने प्रमुख सचिव पंचायती राज आईएएस रविंद्र को कृषि विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है। अमित गुप्ता को प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार
आईएएस अमित गुप्ता को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रणवीर प्रसाद को ऊर्जा विभाग की कमान आईएएस रणवीर प्रसाद को खाद्य एवं रसद विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम और यूपीएसएलडीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है। इन तबादलों के जरिए शासन स्तर पर कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों का पुनर्विन्यास किया गया है।
📲Get App