🔥 ट्रेंडिंग पटना में विधायक अरुण मांझी ने राजस्व ए... कर्नाटक मंत्री ने MLA के खिलाफ घृणा भा... राजस्थान हाईकोर्ट ने आयोगों की रिक्तिय... किशनगंज में 1 करोड़ मूल्य के सामान के... 15 करोड़ के कारोबार वाले दिलीपभाई भोगर... જનજાતીય ગૌરવ સપ્તાહમાં દેશી રમતોનો રંગ...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उन्नाव की 161 ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की दौड़ में, 22 पंचायतों का होगा स्थलीय सत्यापन; 5 को मिलेंगे 1.10 करोड़ रुपये

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 17 नव. 2026, 02:16 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव की 161 ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की दौड़ में, 22 पंचायतों का होगा स्थलीय सत्यापन; 5 को मिलेंगे 1.10 करोड़ रुपये

उन्नाव की 161 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए किया आवेदन, 22 पंचायतों का होगा स्थलीय सत्यापन...

5 पंचायतों को मिलेंगे कुल 1.10 करोड़ रुपये

उन्नाव जिले में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिले की 161 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। इनमें से 22 पंचायतों ने 45 से अधिक अंक हासिल करने की योग्यता दिखाई है।

अब इन पंचायतों का दो चरणों में मौके पर सत्यापन किया जाएगा। पंचायती राज विभाग की टीम दस्तावेजों के साथ गांवों में हुए विकास कार्यों की जांच करेगी। इसके बाद जिला स्तरीय टीम सुविधाओं की गुणवत्ता और उपयोगिता का जायजा लेगी।

ऐसा होगा पुरस्कार का वितरण:

- प्रथम स्थान – 35 लाख रुपये
द्वितीय स्थान – 30 लाख रुपये
- तृतीय स्थान – 20 लाख रुपये
- चौथा स्थान – 15 लाख रुपये पांचवां स्थान – 10 लाख रुपये

योजना के तहत कुल 100 अंकों के आधार पर पंचायतों का मूल्यांकन होगा। इसमें विकास के 9 बिंदु और 50 सवाल शामिल हैं। अंतिम चयन शासन स्तर पर सत्यापन के बाद किया जाएगा।

डीपीआरओ श्रीकांत यादव के मुताबिक, 22 पंचायतों का स्थलीय सत्यापन शुरू कराया गया है। जांच पूरी होने के बाद पांच उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों के नाम शासन को भेजे जाएंगे।

आपके गांव की ग्राम पंचायत भी इस सूची में है क्या? कमेंट में गांव का नाम जरूर बताएं।
📲Get App