🔥 TRENDING Delhi Chokes: Air Quality Plummets Pas... 40,000 Haryana Power Employees Strike,... जिल्हा परिषद शाळेतील आरो प्लांट सुरू ह... बँक मॅनेजर उद्धट पानाने बोले जाते फाइल... बुरारी में सड़क निर्माण कार्य नहीं हो... પાટણ જિલ્લાના સાંતલપુર ખાતે ૭૦૦ થી ૮૦૦...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

उज्जैन: सीईओ श्री कुमट ने गर्भवती महिलाओं के 100% पंजीयन और एनीमिया प्रबंधन के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 10:54 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कुमट ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीबी उन्मूलन और कुपोषण नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उज्जैन, 22 अक्टूबर 2026। सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कुमट की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन में जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन, आयुष्मान भारत निरामयम् योजना, परिवार कल्याण तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम रघुवंशी समेत समस्त बीएमओ, सीडीपीओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री कुमट ने निर्देश दिए कि अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मॉडरेट एवं सीवियर एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं की पहचान, उपचार एवं नियमित फॉलोअप के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने तथा गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में आयुष्मान भारत निरामयम् योजना के अंतर्गत 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने, टीबी मुक्त अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति तथा गैर-संचारी रोगों की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग करने को कहा गया। जिला पोषण समिति की बैठक में पोषण ट्रैकर पोर्टल, आंगनवाड़ी केंद्रों, पूरक पोषण आहार तथा कुपोषित बच्चों के उपचार एवं रिकवरी की समीक्षा की गई। श्री कुमट ने अधिकारियों को सैम, मैम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी कर आवश्यक पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अंत में, सीईओ श्री कुमट ने स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने, अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने तथा शासन की योजनाओं के लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
📲Get App