Crime
धनवार UCO बैंक डकैती कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
Watch on:
📘 Facebook
नमस्कार! आप देख रहे हैं Need24 News।
झारखंड के गिरिडीह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धनवार चौक स्थित UCO बैंक में हुई करोड़ों की डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है।
दिनदहाड़े बैंक में हथियार के बल पर करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के पैकेट और 11 लाख 50 हजार रुपये नकद लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि घटना के बाद पांच विशेष जांच टीमों का गठन किया गया था। लगातार छापेमारी और जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से USA मेड पिस्टल, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, दो अपाचे मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान, सुल्तान अली उर्फ रॉकी और आयुष पांडेय के रूप में हुई है। इनमें मोहम्मद रिजवान और आयुष पांडेय देवघर के रहने वाले हैं, जबकि सुल्तान अली गिरिडीह के बेंगाबाद का निवासी है।
हालांकि, इस मामले में लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी अभी बाकी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
अब देखना होगा कि पुलिस कब तक लूटे गए करोड़ों के सोने और नकदी को बरामद कर पाती है।
गिरिडीह पुलिस की इस कार्रवाई को बैंक डकैती कांड के खुलासे की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए Reporter Md parwezके साथ।
Need24 News – सच्ची और निष्पक्ष खबर।