🔥 TRENDING পুরুলিয়া জেলার বিজয়া সম্মিলনীতে উপস্... હિંમતનગર પાણપુરમાં ગાંજો-ચરસ ધરાવતા ત્... कटिहार के आजमनगर में बुधहाट बाजार की च... 9/38 ‘ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਿਵਲ... गंगा घाम तिगरी में ट्रक से टकराव, 4 या...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

धान खरीदी में रिकॉर्ड की गड़बड़ी का आरोप, किसानों का टोकन नहीं कटने से बढ़ी परेशानी; 10 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 19 Nov 2026, 08:27 PM 👁 74
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड में धान खरीदी के बीच किसानों की परेशानी का मामला सामने आया है। धान की फसल लगाने के बावजूद पटवारी द्वारा फसल गिरदावरी के दौरान सरकारी रिकॉर्ड में अन्य फसल दर्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके चलते कई किसानों का धान खरीदी टोकन नहीं कट पा रहा है और किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हो रहे हैं।

मामले को लेकर 19 नवंबर 2026 को लखनपुर तहसीलदार के नाम ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सरपंच संघ द्वारा संयुक्त आवेदन सौंपा गया है।

आवेदन में बताया गया है कि विकासखंड लखनपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसानों ने अपने खेतों में धान की फसल लगाई है, लेकिन फसल गिरदावरी के दौरान पटवारी द्वारा रिकॉर्ड में दूसरी फसल दर्ज कर दी गई। इसका खामियाजा अब किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि धान का टोकन नहीं कटने के कारण उन्हें अपनी उपज बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान सरपंच संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह कुरुर्म एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष बनवारी लब्जी, सरपंच परतापुर सहित कुसु, अरगोती, गोरता, लोसंगा, तराजू एवं केवरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने किसानों की समस्या को लेकर आवाज उठाई।

सरपंच संघ ने प्रशासन से मांग की है कि किसानों की वास्तविक फसल का सत्यापन कराते हुए धान के रिकॉर्ड में तत्काल सुधार कराया जाए, ताकि प्रभावित किसानों का धान खरीदी टोकन कट सके और वे समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच सकें।

वहीं सरपंच संघ ने प्रशासन को 10 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो लखनपुर विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब किसानों ने अपने खेतों में धान की फसल लगाई है, तो सरकारी रिकॉर्ड में दूसरी फसल कैसे दर्ज हो गई? क्या प्रशासन समय रहते गिरदावरी रिकॉर्ड में सुधार कर किसानों को राहत दिला पाएगा?

फिलहाल किसानों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
📲Get App