🔥 TRENDING Jharkhand: 8th official arrested in RI... Adani CFO Pushes Back on Kotak's Anthr... IRDAI Chief Ajay Seth Stresses Claims... Ross Taylor Praises MS Dhoni as Legend... Delhi Restaurant Association Wins Appe... Delhi ED Seeks Response to Engineer Ra...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रुड़की में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में; होटल संचालक पर भी कसेगा शिकंजा

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 19 Nov 2026, 08:33 PM 👁 29
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रुड़की में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में; होटल संचालक पर भी कसेगा शिकंजा

रुड़की (हरिद्वार): सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक होमगार्ड जवान और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई पुलिस को पिछले काफी समय से रोडवेज बस स्टैंड के आसपास के होटलों में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि होने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम ने होटल की घेराबंदी कर दबिश दी, जहाँ से चारों आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में एक होमगार्ड जवान के शामिल होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है।
नेटवर्क की गहन जांच: पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। मामले में होटल संचालक की भूमिका और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। रुड़की में अवैध देह व्यापार का बड़ा भंडाफोड़! सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास एक होटल में छापेमारी कर एक होमगार्ड जवान और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। खाकी के ही एक जवान की संलिप्तता सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और होटल संचालक समेत पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी
📲Get App