🔥 ट्रेंडिंग CBI ने नोएडा होमबायर्स धोखाधड़ी मामले... दिल्ली पुलिस ने 3.93 करोड़ की साइबर धो... सीबीआई ने मुंबई के आईटी अधिकारी को रिश... प्राइम वीडियो ने विजय अंटनी के ‘अप्पा... गौरी जी किशन और रमज़ान मुहम्मद के साथ... हिंदी हॉरर सीरीज़ ‘हॉस्टेल हादसा’ का प...
29 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

धमौल बाजार में युवती से 40 हजार रुपये भरा बैग छीना, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा; 26 हजार बरामद

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 29 अक्टू. 2026, 04:34 AM 👁 18
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के पकरीबरावां प्रखंड में बैंक से नकदी निकालकर लौट रही युवती से झपट्टा मारकर बैग छीन लिया गया। धमौल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को पकड़ लिया और उसके पास से 26 हजार रुपये बरामद किए।

नवादा के पकरीबरावां प्रखंड के धमौल बाजार में पंजाब नेशनल बैंक से नकदी निकालकर घर लौट रही एक युवती से झपट्टा मारकर बैग छीनने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गश्त कर रही धमौल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को खदेड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से 26 हजार रुपये बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पड़रिया निवासी मोहम्मद जाकिर हुसैन की पुत्री नुसरत जहां मंगलवार को बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर लौट रही थी। बैंक से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक युवक ने उसका बैग छीन लिया। छीने गए बैग में नकदी के अलावा एंड्रॉयड मोबाइल, बैंक पासबुक और आधार कार्ड भी थे।

युवती के शोर मचाने पर स्थानीय लोग घटना स्थल पर जुड़े। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर आरोपित मोहम्मद फरहान, पिता मोहम्मद मुन्ना अंसारी, निवासी बढ़ई मोहल्ला, धमौल बाजार को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में एक विधि-विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया है।

धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
📲Get App