🔥 TRENDING পলসন্ডা ট্রাফিক মোড়ে দুর্ঘটনার কবলে ব... मेहंदवास में गणेश मंदिर बना आस्था और स... सवाई माधोपुर में एलिवेटेड रोड निर्माण... नगर में बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस ट... ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਇਕ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਫ... અસલી સોરઠી સંસ્કૃતિ:અમરેલીના વડેરાગામ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देवरिया में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने देर रात किया पंडालों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण

देवरिया में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने देर रात किया पंडालों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण

✍️ Reporter: Aslam 🗓 16 Oct 2026, 11:44 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देवरिया में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने देर रात किया पंडालों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय, भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

देवरिया में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने देर रात किया पंडालों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण

महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीम सक्रिय, भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

देवरिया। शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार रात करीब 11 बजे दुर्गा पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने नगर पालिका रोड, स्टेशन रोड समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने और रास्तों को खुला रखने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने एंटी रोमियो टीम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। टीम को पूजा पंडालों, मेला क्षेत्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं से संबंधित किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

देवरिया पुलिस ने आमजन से नवरात्रि और दशहरा पर्व को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर सतर्क रहें, भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता से प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
📲Get App