🔥 ट्रेंडिंग एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाधा... गंगापुर सिटी में अग्रवाल समाज महिला सम... कांग्रेस की मुकेशी मीणा बनीं बामनवास प... वजीरपुर के सीएचसी में आयोजित परिवार नि... करौली में बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर वी... बिलासपुर के घोंघा बाबा मंदिर परिसर में...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

दादर पीजी कॉलेज में छात्रों का आमरण अनशन जारी, प्राचार्य के इस्तीफे की मांग

✍️ रिपोर्टर: Deepak Kumar Gupta 🗓 27 नव. 2026, 09:27 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरपुर के दादर पीजी कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्य के इस्तीफे और बुनियादी सुविधाओं की मांग के साथ आमरण अनशन जारी रखा है।

सिकंदरपुर के दादर पीजी कॉलेज में छात्रों ने प्राचार्य के इस्तीफे और बुनियादी सुविधाओं की मांग के साथ आमरण अनशन जारी रखा है।

श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम सिकंदरपुर में सुमित यादव महिला सफाईकर्मी की नियुक्ति, महिला शौचालय के निर्माण एवं खेल के मैदान की सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे।

प्राचार्य महोदय के द्वारा हुए विवाद के बाद छात्रों की मांगें और बढ़ गई हैं। छात्रों का कहना है कि आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, जिलाधिकारी महोदय स्वयं मौके पर नहीं पहुंचते और प्राचार्य महोदय का इस्तीफा नहीं होता।

अब सवाल यह है कि आखिर छात्रों को अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए आमरण अनशन पर बैठने की नौबत क्यों आई? छात्रों की मांगों पर कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेगा?
📲Get App