🔥 TRENDING खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में आज सजेगा भव्... Shailendra Kumar Takes Interim Charge... J&K Govt Sets Up Rent Authorities and... Jammu & Kashmir to See Light Rain and... આજે પાટણ - ડીસા હાઈવે સ્થિત વાગડોદ ખાત... Goa High Court to Announce Verdict on...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा सदर थाना पुलिस की कार्रवाई: करीब एक साल से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 07:32 PM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा सदर थाना पुलिस की कार्रवाई: करीब एक साल से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

दौसा। जिला दौसा पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब एक साल से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भगवान सहाय बैरवा और कमल शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कांवड़िया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी दौसा श्री कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी सदर दौसा श्री युधिष्ठिर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में सटीक सूचना संकलन और लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।

दो अलग-अलग मामलों में थे वारंटी

दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रीमान सीजेएम न्यायालय दौसा के प्रकरण सरकार बनाम भगवान सहाय, मुकदमा नंबर 3997/2024 में जारी गिरफ्तारी वारंट के आरोपी भगवान सहाय को गिरफ्तार किया।

वहीं, श्रीमान विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट दौसा के प्रकरण जगदीश बनाम कमल, कोर्ट केस नंबर 471/2024 में जारी गिरफ्तारी वारंट के आरोपी कमल को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. भगवान सहाय बैरवा, पुत्र प्रह्लाद, उम्र 33 वर्ष, निवासी भांडारेज, थाना सदर दौसा।
2. कमल, पुत्र रामधन, जाति राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी बरखेड़ा, थाना सदर दौसा।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में थानाधिकारी उपनिरीक्षक युधिष्ठिर, हेड कांस्टेबल बसवीर (2076), हवलदार कांस्टेबल (480), कांस्टेबल निरोत्तम (657) तथा कांस्टेबल धर्मसिंह (764) शामिल रहे।

पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा न्यायालयों से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करना है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App