🔥 TRENDING જ્યાં જનતાનો વિશ્વાસ છે, ત્યાં સુરક્ષા... हजारीबाग के केरेडारी में चंद्रगुप्त को... खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में आज सजेगा भव्... Shailendra Kumar Takes Interim Charge... J&K Govt Sets Up Rent Authorities and... Jammu & Kashmir to See Light Rain and...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में आज सजेगा भव्य दीपोत्सव, हजारों दीपों से जगमगाएगी सनातन तीर्थस्थली

✍️ Reporter: Ganpat mali 🗓 05 Nov 2026, 02:17 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में आज सजेगा भव्य दीपोत्सव, हजारों दीपों से जगमगाएगी सनातन तीर्थस्थली

बालोतरा खेड़ रणछोड़ राय मंदिर में आज सजेगा भव्य दीपोत्सव, हजारों दीपों से जगमगाएगी सनातन तीर्थस्थली
खेड़ स्थित रणछोड़ राय मंदिर में सर्व समाज की ओर से पांचवें वर्ष धनतेरस की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों दीपकों से मंदिर परिसर रोशन होगा। श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, ॐ, स्वस्तिक सहित देवी-देवताओं के दिव्य अस्त्रों एवं प्रतीकों की आकर्षक दीप कलाकृतियां सजाई जाएंगी।
मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट और आकर्षक रंगोलियां भी विशेष आकर्षण रहेंगी। आयोजन को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं बालिकाएं पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हैं। दीपोत्सव को लेकर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह है।
रिपोर्टर गणपत माली बालोतरा
📲Get App