🔥 ट्रेंडिंग সুতির চাঁদনী চক বর্ডার এলাকায় উদ্ধার... नजफ़गढ़ के नागलोई में बार-बार सड़क दुर... ಬಂಗಾರಪೇಟೆ ತಾಲ್ಲೂಕಿನ ಕಾಮಸಮುದ್ರ-ದೋಣಿ ಮೊಡ... Breaking news राज्य स्तरीय भाषा यात्रा: मातृभाषा, सं... Bghjfmhfjhgt
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ परिवारों को मिलेगी गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 03 नव. 2026, 08:22 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले– डबल इंजन सरकार का संकल्प, हर वर्ग और हर परिवार तक पहुंचे त्योहारों की खुशियां।

लखनऊ। दीपावली के पर्व पर प्रदेश के करोड़ों परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के अंतर्गत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग और हर परिवार तक पहुंचें। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति बिना किसी परेशानी के हर्षोल्लास और उत्साह के साथ त्योहार मना सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद और पात्र परिवारों को राहत पहुंचाई जा रही है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का लाभ मिलना उनके लिए आर्थिक राहत का माध्यम बनेगा।
सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
📲Get App