🔥 TRENDING चारामा के मुर्गा बाजार में जुआ खेलने व... छोड़दानी में 20 लाख का अफीम बरामद BreakingNews father son killed 2 othe... કથા દિવાળીનું પર્વ Fraudster Deceives Rajasthan Army Sold... दीपावली की राम-राम करने लीलावली पहुंचे...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

दीपावली की राम-राम करने लीलावली पहुंचे पूज्य सिंधी पंचायत जिला हनुमानगढ़ के अध्यक्ष खजान चंद शिवनानी

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 09 Nov 2026, 05:17 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व विधायक चौधरी विनोद कुमार एवं उनके परिवार से की मुलाकात, विधायक गणेशराज बंसल से भी हुई आत्मीय भेंट

हनुमानगढ़। दीपावली के पावन अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत जिला हनुमानगढ़ के अध्यक्ष खजान चंद शिवनानी दीपावली की शुभकामनाएं देने लीलावली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के पूर्व विधायक चौधरी विनोद कुमार एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की राम-राम की तथा एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिवनानी ने चौधरी विनोद कुमार की धर्मपत्नी विजया चौधरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, इस दौरान वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल भी मौजूद रहे। उनसे भी खजान चंद शिवनानी की दीपावली के अवसर पर आत्मीय भेंट एवं राम-राम हुई।
दीपावली के इस पावन पर्व पर हुई इस मुलाकात में आपसी सौहार्द, स्नेह और पारिवारिक आत्मीयता का भाव देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर हनुमानगढ़ टाउन से पवन टेकवानी भी खजान चंद शिवनानी के साथ मौजूद रहे।
📲Get App