🔥 TRENDING जंगल क्षेत्रों में कथित पशु तस्करी को... તહેવાર झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की म... Delhi University Hosts International J... MCD bans meat stalls near Delhi temple... Thieves steal entire one‑acre coriande...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

थाना हाथरस गेट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला

✍️ Reporter: Harshit 🗓 07 Oct 2026, 09:15 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया।

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तालाब ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में क्षेत्र के गांव परसोरा निवासी 28 वर्षीय सुनील पुत्र रामरूप की मौत हो गई।
घटना श्री राम बाग इंटर कॉलेज के पास हुई। बताया गया है कि सुनील अपनी ससुराल मोहल्ला खंदारी गढ़ी आया था और वहां से रात में लौटने की बात कहकर निकला था।
हादसे के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
📲Get App