🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट... करौली में अग्रवाल समाज ने मनाई अग्रसेन... స్థానిక సంస్థల ఎన్నికల్లో కూటమి విజయమే... दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रद... Pohaddi bela maa subh kalash shobhayat... सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटना पोर्टलो...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

दौलतपुरा में लूट के आरोपियों का मुख्य कल जुलूस

✍️ रिपोर्टर: Rohit 🗓 11 अक्टू. 2026, 06:24 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लोकेशन राजस्थान जयपुर रोहित कुमार सिंधी

दौलतपुरा में लूट के आरोपियों का निकाला जुलूस, 1.26 लाख की वारदात का खुलासा; दो इनामी बदमाश गिरफ्तार..


दौलतपुरा थाना इलाके के गाँव मे निकाला आरोपियों का पैदल मार्च
7,500-7,500 रुपये के इनामी आरोपियों को गांव में घुमाया, लूटी गई रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक की तलाश में जुटी पुलिस
। दौलतपुरा थाना पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से 1 लाख 26 हजार रुपये की लूट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 7,500-7,500 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने खोरा श्यामदास गांव में दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लूट की वारदातों को लेकर सख्त संदेश देने की कोशिश की गई।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष कुमावत उर्फ गुनू उर्फ चैला और सागर सैनी उर्फ अनु उर्फ श्याला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दौलतपुरा थाना क्षेत्र के खोरा श्यामदास गांव के बदनपुरा स्थित डूंगरी की ढाणी के निवासी हैं। पुलिस ने 8 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर कलेक्शन एजेंट से हुई लूट की वारदात का खुलासा किया था।

लूटी गई रकम और बाइक की तलाश जारी



पुलिस अब आरोपियों से लूटी गई रकम की बरामदगी के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस को पूछताछ के दौरान लूट की वारदात से संबंधित अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
📲Get App