🔥 ट्रेंडिंग दिवाळीच्या उत्सवात अटकेची खंत, मुकेश भ... हरदी थाना पुलिस ने वारंटी अभियुक्त लल्... डॉ. शैलेंद्र बेल्दाले ने घोडामपल्ली‑ना... श्री जानकीनाथ जी ठाकुर जी महाराज के अन... गल्प मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 28 वर्ष पूर... गल्प मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 28 वर्ष पूर...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

दिल्ली में यमुना पर दौड़ा पहला क्रूज, शुरू हुई नमो रिवर सफारी।

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 10 नव. 2026, 05:10 PM 👁 24
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

. सोनिया विहार से जगतपुर तक अब क्रूज से करें यमुना की सैर।

नई दिल्ली।10 नवंबर माँ यमुना की लहरों पर दिल्ली में पहली क्रूज सेवा 'नमो यमुना रिवर सफारी' का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की। इसके तहत दिल्लीवासी सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर की क्रूज यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए पार्किंग, खानपान, पेयजल और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस पहल से दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App