🔥 TRENDING दीपावली पर गाडरवारा में खुलेआम मर्डर 2... Assamian Professor Breaks 60-Year Myst... Jharkhand HC Upholds Maintenance Duty... Jharkhand Forest Divisions Open Resear... Six Die in Road Accident While En Rout... KPCC to Decide New President Within Pa...
10 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

श्री जानकीनाथ जी ठाकुर जी महाराज के अनकूट महोत्सव में हंसपुर ग्राम में भव्य भंडारा

✍️ Reporter: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 10 Nov 2026, 05:23 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत हांसपुर के श्री जानकीनाथ जी ठाकुर जी महाराज के मंदिर में अनकूट महोत्सव के दौरान सुंदरकांड पाठ, गोवर्धन पूजा और मूर्तियों का महाभिषेक कर भंडारे का आयोजन हुआ।

श्रीमाधोपुर के ग्राम पंचायत हांसपुर में श्री जानकीनाथ जी ठाकुर जी महाराज के मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अनकूट महोत्सव बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।

महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में रात्रि में सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसके बाद गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना तथा ठाकुर जी महाराज की मूर्तियों का विधिवत महाभिषेक हुआ। धार्मिक परंपराओं के अनुसार ठाकुर जी महाराज को अनकूट का भोग अर्पित किया गया और सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों, नवयुवक मंडल एवं श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और भगवान ठाकुर जी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन से गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा ग्रामवासियों में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं धार्मिक एकता की भावना देखने को मिली।
📲Get App