राजनीति
दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा से मुलाकात, छठ महापर्व की तैयारियों पर हुई चर्चा
यहाँ देखें:
📘 Facebook
आगामी छठ महापर्व की तैयारियों पर हुई सार्थक चर्चा, श्रद्धालुओं को श्रद्धा, गरिमा और सुविधा के साथ पूजा कराने का संकल्प।
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा एवं मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई। इस दौरान दिल्ली के विकास में पूर्वांचल समाज के योगदान, समाज को जोड़ने और आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान कहा गया कि दिल्ली की प्रगति में पूर्वांचल समाज के परिश्रम, प्रतिभा और संस्कारों का अमूल्य योगदान है। पूर्वांचल मोर्चा की टीम जिस सेवाभाव, समर्पण और आत्मीयता के साथ समाज को एकजुट करने तथा उनकी आकांक्षाओं को आवाज देने का कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। छठ महापर्व की तैयारियों पर विशेष जोर
आगामी छठ महापर्व को लेकर भी चर्चा की गई। छठी मैया के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का यह महापर्व भारतीय संस्कृति एवं समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। इस अवसर पर संकल्प व्यक्त किया गया कि दिल्ली में प्रत्येक श्रद्धालु को छठी मैया की आराधना के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि सभी लोग पूरी श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मना सकें। इस मुलाकात को पूर्वांचल समाज के साथ संवाद मजबूत करने और छठ महापर्व की तैयारियों को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।