🔥 TRENDING J&K Government Approves Promotion of 9... Chief Minister Omar Swears in Four New... J&K Ministers Meet, Focus on Balanced... Father Shot in Ludhiana Over Old Feud... Jabalpur Water Tax Hike Halted by High... સુરતની સામાન્ય સભામાં વિકાસની પ્રશંસા...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

त्योहारों को लेकर उरई में पुलिस की पैदल गश्त, एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Oct 2026, 10:00 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहारों से पहले अलर्ट मोड में जालौन पुलिस, एसपी ने उरई में किया पैदल गश्त

उरई, जालौन। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर उरई में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा तथा कोतवाली उरई पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों, सर्राफा बाजार, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी दी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
📲Get App