🔥 TRENDING Car hits and flees, then kills pursuin... जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच के पहियो ं... Study Highlights Climate Impact of Was... किसान यूनियन शंकर Man Arrested in Damoh for Raping 14-Ye... Chhattisgarh Pragati-50: Raipur, Bilas...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर यूपी में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 30 Oct 2026, 06:42 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*लखनऊ।* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर यहां भी समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। शाह ने प्रदेश की जनता से भाजपा को फिर से सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कई प्रदेशों में यूसीसी लागू हो चुका है और उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा।
अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने कठोर शासन देकर उत्तर प्रदेश को माफियाओं से मुक्त किया है। उन्होंने भाजपा की राजनीतिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी अंगद का पैर है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सभी लोग कमर कस लें और अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखें। लक्ष्य उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाना होना चाहिए।
अपने राजनीतिक सफर और पार्टी के पुराने चुनावी प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा के केवल 44 विधायक थे और उस समय निराशा का माहौल था। उन्होंने बताया कि वह तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए गए। संगठन मजबूत होने के बाद वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीटें जीतीं।
शाह ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए नोटबंदी का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि उस समय भाजपा ने करीब 40 प्रतिशत वोट हासिल कर 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
📲Get App