ट्रक ने 3दोस्तों को रौदा, मौके पर ही मौत ड्राइवर मौके से फरार
Watch on:
📘 Facebook
ट्रक ने तीन दोस्तों को मारी टक्कर मौके पर ही मौत,
*ट्रक ने 3 दोस्तों को रौदा, मौके पर ही मौत :* आबूरोड से ब्यूरो रिपोर्ट संवाददाता चन्दन सिंह राव बाइक के उड़े परखच्चे : एक युवक का भाई बोला- बिना बताए घर से निकला था! सिरोही में नेशनल हाइवे -27 (गुजरात से असम) पर ट्रक ने बाइक पर जा रहे तीन युवकों को टक़्कर मार दी! तीनों की मौके पर ही मौत हों गईं! तीनों दोस्त थे! बाइक के परखच्चे उड़ गए! एक्सीडेंट मंगलवार रात्रि 10:30 बजे आबूरोड थाना क्षेत्र के मावल कट के पास हुआ! ड्राईवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हों गया ! थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया- आबूरोड से पालनपुर (गुजरात) की और जा रहे ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी! पुलिस ने तीनों युवकों को एम्बुलेंस से सरकारी उपजिला अस्पताल आबूरोड पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोसित कर दिया! मृतक प्रकाश और शंकर मीणा माउंट आबू के देलवाडा के रहने वाले थे दोनों पड़ोसी थे ! वही दिनेश उर्फ़ विनय आबूरोड के चारनिया फली, सातपुर का निवासी था ! थानाधिकारी ने बताया -पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है ड्राइवर की तलाश क़र रही है