🔥 TRENDING સાબરકાંઠા પોલીસએ ધનતેરસ પાવન પર્વે ૯૩૨... एनटीपीसी ने टांडा में 52वां स्थापना दि... Sagar visit s MLA Lal Chowk ahsaan par... कैंटर की टक्कर में मरा 30 वर्षीय युवक,... . हर वर्ग के लोगों से जुड़ाव ही योगिता... फतेहपुर के रामपुर गांव के समीप रेलगाड़...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

*तंबाकू के खिलाफ हनुमानगढ़ में सख्ती, 26 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान*

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 07 Nov 2026, 10:49 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन के 100 गज दायरे में रोजाना कटेंगे चालान, सरस बूथों पर भी होगी सघन जांच; स्कूल-कॉलेज से गांवों तक पहुंचेगी जागरूकता मुहिम

*तंबाकू के खिलाफ हनुमानगढ़ में सख्ती, 26 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान*


हनुमानगढ़। युवाओं को तंबाकू के सेवन से दूर रखने और आमजन को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में *टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के तहत विशेष जागरूकता* एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। राज्यभर में 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत हनुमानगढ़ जिले में तंबाकू नियंत्रण कानूनों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान भारत सरकार की ओर से निर्धारित प्रमुख रणनीतियों के अनुसार तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के संबंध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। साथ ही युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने और सार्वजनिक स्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने पर विशेष जोर रहेगा।

100 गज के दायरे में रोजाना होगी कार्रवाई

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के 100 गज के दायरे में विशेष निगरानी रखी जाएगी। यहां कोटपा अधिनियम की धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन पर प्रतिदिन चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष प्रवर्तन टीमें गठित कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

सरस बूथों पर भी प्रशासन की नजर

अभियान के तहत जिले के सरस बूथों की सघन जांच की जाएगी। इन बूथों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह बंद करवाने के प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

स्कूल-कॉलेज और ग्राम पंचायतों को भी जोड़ेंगे

अभियान में शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्त ग्राम की गाइडलाइन लागू करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सोशल मीडिया से भी होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

तंबाकू के खिलाफ चल रही इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जाएगा। तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों, इसके दुष्प्रभावों और तंबाकू छोड़ने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

दो कानूनों के तहत चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान

अभियान के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य कानूनों की प्रभावी पालना के साथ जिले में तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना है।

जिलेभर में चलने वाली इस मुहिम से सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अब अभियान के दौरान नियमित जांच और कार्रवाई के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण कानूनों की पालना सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
📲Get App