शिक्षा
श्रीमाधोपुर के महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत दीपोत्सव का आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में महाविद्यालय में रंगोली और दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया, प्राचार्य एवं संपूर्ण स्टाफ ने शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में श्रीमाधोपुर के महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मांगीलाल कुमावत ने किया और प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र यादव, विजेन्द्र पूनिया, श्याम सामोता ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।
छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय प्रांगण में रंगोली बनाकर और दीप जलाकर उत्सव को सजाया। इस अवसर पर सहायक आचार्य चित्रकला के किश्रीमती कोमल वर्मा के सानिध्य में सभी ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सावधानीपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित करने की सीख दी। उन्होंने सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में सहायक आचार्य प्रमोद वर्मा, जितेन्द्र सिंह दायमा, बृजमोहन यादव, धर्मपाल बिजारणियां, ममता, सुमन वर्मा, सरिता निठारवाल, सुमित्रा, अन्सिका मिश्रा, प्रदीप शर्मा, विजयपाल सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।