🔥 TRENDING અમરેલી કલેકટર કચેરી સામે કોંગ્રેસનું ધ... पूर्वी चंपारण में पीएम आवास योजना के च... અમરેલીની કમાણી કોલેજમાં BCA વિદ્યાર્થી... રાજુલા ગામમાં મહિલાને ટાંટિયા ભાંગી ના... સાબરકાંઠામાં પ્રાંતિજ પોલીસે ૧.૯૨ લાખન... Trent shares jump sharply after Q2 bus...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहर में व्यवस्था को किस तरह से नियंत्रित रखना है

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 06 Oct 2026, 10:24 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

व्यापारी और आमजन से मुलाकात की बाजार के अंदर दीपावली और दशहरे का त्यौहार को लेकर

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
*जयपुर में त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, कमिश्नर सचिन मित्तल ने माणक चौक थाने में ली बैठक*

राजधानी जयपुर में आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने माणक चौक थाने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने थाने में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के साथ विशेष बैठक की बैठक में अधिकारियों के साथ आगामी दिनों में आने वाले नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों को लेकर चर्चा की गई।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से शहर में भीड़भाड़ वाले बाजारों, मंदिरों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की। उन्होंने व्यापारियों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और त्यौहारों के दौरान सहयोग की अपील की।

बैठक में पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान माकूल सुरक्षा बंदोबस्त किया जाए, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि आमजन अपना त्यौहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मना सके
📲Get App