🔥 TRENDING न्यूज सुमेरपुर: लापोद में कांग्रेस प्रत्याशी... हजारीबाग के कटकमसांडी में विस्थापितों... एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित नियुक्त नए व... Jagran Josh Explores Key Differences B... शोएब आजम की गिरफ्तारी पर बवाल, पूर्व ज...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मालेरकोटला में श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज

✍️ Reporter: Kimmy Arora 🗓 06 Oct 2026, 10:01 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मालेरकोटला में श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज
मालेरकोटला(किमी अरोडा) श्री रामलीला कमेटी की बैठक में आगामी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कमेटी अध्यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि 11 अक्टूबर को ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जबकि 13 अक्टूबर से रोजाना रात 9 बजे श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला का मंचन शुरू होगा।
दशहरे के अवसर पर दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान से विशाल डोला निकाला जाएगा। यह लोहा बाजार, मोती बाजार और 786 चौक से होते हुए डेरा बाबा आत्मा राम पहुंचेगा। इस दौरान मेघनाथ, कुंभकर्ण और रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा।
📲Get App