🔥 TRENDING ಕಲ್ಯಾಣ ಕರ್ನಾಟಕಕ್ಕೆ 371(ಜೆ) ಮೀಸಲಾತಿ ಅನ್... ರೈತರ ಸಾಲಮನ್ನಾ, ಕೃಷಿ ಕಲ್ಯಾಣ ಪ್ರಾಧಿಕಾರ ರ... Avengers: Doomsday Targets $270M North... वाराणसी से लखनऊ तबादला हुआ 'सिंघम' इंस... KTR Highlights Financial Deficit in Te... IMD Forecasts Isolated Rain in Telanga...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संविधान दिवस पर पुलिस लाइन उरई में पुलिसकर्मियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 04:44 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए ईमानदारी और संवेदनशीलता से कर्तव्यों का निर्वहन करने के दिए निर्देश

उरई, जालौन। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन उरई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों के माध्यम से अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण दायित्व है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे संवैधानिक मूल्यों एवं प्रावधानों का पालन करते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही आमजन में सुरक्षा, विश्वास एवं सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश कमल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App