🔥 TRENDING Indian Peafowl Spotted for First Time... Assam Youth Arrested Over Alleged Dero... Indian Peafowl Newly Recorded in Assam... Jharkhand CM Orders Geo‑Tagging of Roa... Facebook Post Highlights Unnamed Secto... Congress rallies in Bengaluru over Raj...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी मजबूती : गोविंद सोनी

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 28 Sep 2026, 11:40 AM 👁 26
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मनोहरथाना। जिला झालावाड़ मनोहर थाना नगर स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को ‘स्वदेशी जागरण सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंद सोनी ने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और इसके महत्व की जानकारी दी।
गोविंद सोनी ने कहा कि दैनिक जीवन में देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने से स्थानीय उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक रूपेश जी गुरुजी ने बताया कि स्वदेशी जागरण अभियान के तहत 25 अप्रैल से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालय में जनजागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं एवं जानकारीपरक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
📲Get App