🔥 TRENDING इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्दोष भाई को चा... नहीं रहे ऐक्टर नाना पाटेकर एक्टर नाना... વિકસિત ભારત સંકલ્પ સભા रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'स... न्यूज4 ఈ నెల 12 న విజయనగరంలో ఐటీఐ అప్రంటీస్ మ...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिवानी मंडी के नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 08 Oct 2026, 09:14 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सिवानी मंडी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया, जहाँ विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जल, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और आधुनिक तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।

नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सिवानी मंडी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रमुख और अतिथि अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल सांगवान, विद्यालय के डायरेक्टर श्री प्रणव गोयल, प्रधानाचार्य श्री मोहलाल वर्मा, बदन सिंह (प्रधान) प्राइवेट स्कूल यूनियन, प्रिंसिपल सुरेश श्योराण और विद्यालय परिवार के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।

विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, कृषि, स्वास्थ्य एवं आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों पर प्रस्तुत मॉडल उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण रहे।

ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध की भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
📲Get App