🔥 TRENDING सारफ़राज़ खान को Need24 न्यूज़ रिपोर्ट... अमरोहा के गांगटकोला प्राथमिक विद्यालय... भाजपा के ‘पाप का घड़ा’ 2027 में जनता फ... પ્રખ્યાત અભિનેતા નાના પાટેકરનું 75 વર્... West Bengal Assembly to Consider 'Pasc... Mithun Chakraborty Appointed As Adviso...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटनी में 5 से 15 वर्षीय विद्यार्थियों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के लिए विशेष आधार शिविरों की शुरुआत

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 08 Oct 2026, 09:47 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटनी जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विद्यालयों में 5 और 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक अपडेट (एमबीयू) शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कटनी जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 5 एवं 15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट (एमबीयू) शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए विशेष आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित कर एमबीयू का कार्य समय-सीमा में पूरा कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आधार केंद्र संचालक शिविर स्थल पर सुबह 10 बजे से शासकीय आधार मशीन एवं आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित रहेंगे, जहां प्रत्येक शिविर में न्यूनतम 30 से 50 विद्यार्थियों का एमबीयू कराया जाना अनिवार्य किया गया है।

शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। संबंधित संस्था प्रमुख द्वारा शिविर स्थल पर कुर्सी, टेबल, बिजली, बैठक, पेयजल और टोकन व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, विशेष आधार शिविरों में उन आवेदकों का भी आधार अपडेट किया जाएगा, जो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण ई-केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं। इसके लिए रोजगार सहायक, सचिव और पटवारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि आधार पंजीयन एवं अपडेट का कार्य यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क के अनुसार ही किया जाएगा।

जिले के विभिन्न विकासखंडों में अक्टूबर से नवंबर तक शिविरों का संचालन होगा। बड़वारा विकासखंड में 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बरही, बड़वारा और सरस्वती स्कूल बरही में, 19 से 29 अक्टूबर तक किड्सवे एकेडमी, सांदीपनि विद्यालय करेला और हायर सेकेंडरी स्कूल बरही में, तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल पिपरियाकलां, शारदा स्कूल बड़वारा और सांदीपनि विद्यालय करेला में शिविर होंगे। बहोरीबंद विकासखंड में 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट महावीर विद्यालय बहोरीबंद और हायर सेकेंडरी स्कूल कुनवा, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बाकल एवं बीएस तेवरी तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक जेपीजी कॉन्वेंट स्कूल बहोरीबंद और सांदीपनि विद्यालय बहोरीबंद में शिविर आयोजित होंगे।

ढीमरखेड़ा विकासखंड में 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल पहरूआ एवं सरस्वती स्कूल उमरियापान, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी पद्मा पब्लिक स्कूल एवं हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट स्कूल उमरियापान तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल झिन्ना पिपरिया और पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुर में शिविर लगाए जाएंगे। कटनी विकासखंड में 10 से 17 अक्टूबर तक सेंट पॉल स्कूल झिंझरी, सेंट पॉल स्कूल कटनी और हाईस्कूल पहाड़ी निवार, 19 से 29 अक्टूबर तक नोबल हार्ट स्कूल कटनी, किड्स केयर स्कूल और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक एडेड हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल बार्डस्ले, हायर सेकेंडरी स्कूल कन्हवारा और सांदीपनि स्कूल कटनी में एमबीयू कराया जाएगा।

रीठी विकासखंड में 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल बिलहरी, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट स्कूल रीठी तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल गुरजीकलां में एमबीयू प्रकरणों का निराकरण होगा। विजयराघवगढ़ विकासखंड में 10 से 17 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल कारीतलाई, 19 से 29 अक्टूबर तक हायर सेकेंडरी स्कूल सिनगौड़ी एवं डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल कुटेश्वर तथा 30 अक्टूबर से 7 नवंबर तक श्री द्वारिका प्रसाद इंग्लिश मीडियम स्कूल विजयराघवगढ़ और डीएवी पब्लिक एसीसी स्कूल कैमोर में आधार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर शिविर आयोजित कर एमबीयू का कार्य पूरा कराया जाए और शिविर आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
📲Get App