🔥 TRENDING चिचपल्ली गावाच्या पायाभूत सुविधांच्या... गुरु नानक जयंती 2026 का राष्ट्रीय अवका... श्रीमद्भागवत कथा एवं भंडारे में शामिल... सवाई माधोपुर में 2 लाख से अधिक बच्चों... मनोहर सिंह प्रशांत बैरवा और सुषमा बैरवा को कांग्र...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सवाई माधोपुर में 2 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स का वितरण, अभियान जारी

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 24 Nov 2026, 09:19 AM 👁 16
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पोलियो के खिलाफ उप राष्ट्रीय पल्स अभियान के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में सोमवार को घर-घर जाकर 2 लाख से अधिक बच्चों को दवा दी गई।

सवाई माधोपुर जिले में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार को घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 2 लाख से अधिक बच्चों को दवा दी जा रही है।

अभियान का लक्ष्य 210,301 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना है, जिसमें शहरी क्षेत्र के 44,831 बच्चे, बसमनवास ब्लॉक के 24,491, बोली ब्लॉक के 20,283, चौथ का बरवाड़ा के 20,539, गंगापुर सिटी के 33,753, खंडार के 24,312, मलारना डूंगर के 17,031 तथा सवाई माधोपुर ब्लॉक के 25,061 बच्चे शामिल हैं।

डॉ. जेमिनी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आवश्यक ड्रॉप्स दें और अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। मंगलवार को भी अभियान जारी रहेगा और शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
📲Get App