🔥 ट्रेंडिंग અમરેલીમાં બ્રોડગેજ લાઈન શરૂ, સંસદસભ્ય... ભાદરવી પૂનમના મેળાના પ્રથમ દિવસે 4.37... અંબાજી ચાલમાં ભક્તોમાં ભારે ઉત્સાહ હાલોલ બસ સ્ટેન્ડ પર બસમાં આગ: સુરક્ષા... 17 वर्षीय नागा युवक को मणिपुर में गोली... बैन्ड समूह ने 1949 के विलय पर 24 घंटे...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा*

✍️ रिपोर्टर: DILSAD AHMAD SIDDIQI 🗓 21 सित. 2026, 04:18 PM 👁 25
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रिसिया के गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा*

*रिसिया के गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा*

*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*

*रिसिया, बहराइच*

रिसिया गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज रिसिया में सोमवार, 21 सितंबर को सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं शीतल वर्मा, संजना वर्मा, मधु वर्मा, सपना सैनी, समीना खातून एवं शिवानी पुष्कर ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने रंगों और कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित लोगों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र, प्रो. डॉ. दया राम यादव, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, पवन कुमार वर्मा, डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, सुबी खान, राजेश्वर प्रसाद, रविंद्र श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
📲Get App