🔥 ट्रेंडिंग અરવલ્લી જિલ્લામાં ગેરકાયદેસર પોશડોડા અ... अहमदाबाद नगर निगम ने दिवाली से पहले 40... #पाइप्ड_प्राकृतिक_गैस (पीएनजी) उपलब्ध... काशी जोन पुलिस ने वाराणसी में पैदल गश्... पीएम मोदी ने गुजरात से जारी किया 24वां... एटा में मतदान दिवस के ड्राई डे उल्लंघन...
28 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिद्धार्थनगर में अखिल भारतीय यूथ महासभा की विशेष बैठक और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Rajesh Lodhi 🗓 28 अक्टू. 2026, 10:18 PM 👁 88
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिद्धार्थनगर में अखिल भारतीय यूथ महासभा की विशेष बैठक और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

सिद्धार्थनगर में अखिल भारतीय यूथ महासभा की विशेष बैठक और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुधार को लेकर चर्चा की।सिद्धार्थनगर जिले के मिठवल विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पठान पुरवा (महदेवा) में बुधवार को अखिल भारतीय यूथ महासभा के तत्वावधान में विशेष बैठक एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थापक प्रभु यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस दौरान संस्थापक प्रभु यादव ने युवाओं से जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट होने और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, शिक्षा, बेरोजगारी, ग्रामीण विकास, नशामुक्ति और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव, महाराजगंज के जिला अध्यक्ष सुजीत चौहान, अर्जुन यादव, अमरजीत, विशाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में उपस्थित युवाओं ने स्वच्छ, शिक्षित और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

संवाददाताः सुधांशु श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर
📲Get App