🔥 TRENDING Three women pose as buyers, steal gold... ફાયર વિભાગ ના તમામ કર્મચારીઓ ની દિવાળી... સાબરકાંઠા, ઈડર તાલુકામાં મુડેટી અને લા... Haryana Police Detain Key Associate of... रायपुर के गोलबाजार में चांदी वर्क पर ख... અરવલ્લી જિલ્લા પોલીસ હેડક્વાર્ટરમાં નવ...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

सदर अस्पताल अरवल में संस्थागत प्रसव एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति बढ़ा लोगों का विश्वास

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 28 Oct 2026, 10:18 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत अनुश्रवण में सदर अस्पताल, अरवल में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

अरवल। जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन तथा जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सतत अनुश्रवण में सदर अस्पताल, अरवल में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में संस्थागत प्रसव, सिजेरियन प्रसव, मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा अन्य शल्य चिकित्सा सेवाओं के संचालन से आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है।
*संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास*
सदर अस्पताल, अरवल में उपलब्ध संस्थागत प्रसव के आँकड़े अस्पताल के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाते हैं।
वर्ष 2025 में जनवरी से अक्टूबर की संबंधित तिथि तक सदर अस्पताल, अरवल में कुल 2,149 प्रसव हुए, जिनमें 81 सिजेरियन प्रसव शामिल थे। वहीं, वर्ष 2026 में जनवरी से अक्टूबर की संबंधित तिथि तक कुल 2,397 प्रसव हुए, जिनमें 103 सिजेरियन प्रसव कराए गए।इस प्रकार, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वर्ष 2026 में कुल प्रसव की संख्या में 248 की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, सिजेरियन प्रसव की संख्या में भी वृद्धि हुई है।ये आँकड़े सदर अस्पताल, अरवल में संस्थागत प्रसव सेवाओं के उपयोग में वृद्धि को दर्शाते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि अधिकाधिक गर्भवती महिलाएँ प्रसव के लिए अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा रही हैं। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
*नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि*
सदर अस्पताल, अरवल में नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा अक्टूबर 26 में कुल 31 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए हैं। यह उपलब्धि जिले के मरीजों को स्थानीय स्तर पर नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है।मोतियाबिंद के मरीजों को अपने जिले में ही ऑपरेशन की सुविधा मिलने से अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होती है तथा समय एवं आर्थिक संसाधनों की बचत होती है।

*सामान्य शल्य चिकित्सा सेवाओं का भी मिल रहा लाभ*
सदर अस्पताल, अरवल में सामान्य शल्य चिकित्सक द्वारा हाइड्रोसील, अपेंडिक्स सहित अन्य आवश्यक शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएँ भी की जा रही हैं। इससे विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में ही उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
इन सेवाओं का उद्देश्य मरीजों को यथासंभव स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा उपचार के लिए अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों या निजी स्वास्थ्य संस्थानों में जाने की आवश्यकता को कम करना है।

*अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को राहत*

सदर अस्पताल, अरवल में अस्थि रोग विशेषज्ञ के पदस्थापन से हड्डी एवं जोड़ से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों को भी चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधा मिल रही है।
अस्थि रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को अपने जिले में ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। इससे उन्हें छोटी-बड़ी अस्थि संबंधी समस्याओं के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम हो रही है।

*निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता एवं अनावश्यक खर्च कम करने का प्रयास*

सदर अस्पताल, अरवल में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा प्रसव, नेत्र चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा जैसी सेवाओं के संचालन से आम नागरिकों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में उपचार प्राप्त करने का बेहतर विकल्प मिल रहा है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों, ताकि उन्हें उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर अनावश्यक रूप से निर्भर न रहना पड़े और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कम करना पड़े।इसके साथ ही, जहाँ चिकित्सकीय रूप से आवश्यक हो, वहाँ मरीजों को उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करना सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, अनावश्यक रेफरल पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए मरीजों को सदर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

*जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर अनुश्रवण*

जिला प्रशासन, अरवल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, नेत्र रोगियों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के प्रभावी संचालन तथा मरीजों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।सदर अस्पताल, अरवल का लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों तथा मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
📲Get App