🔥 TRENDING Tragedy at Udaipur Wedding: Father Die... રાણપુર પાળિયાદ રોડ પર ત્રણ વાહનો વચ્ચે... Postpartum Depression: New Mothers in... Assam Police Officer Issues Traffic Ch... Assam MP Jogen Mohan Named National Vi... Giridih Sanitation Worker Dies; Body T...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सत्याया ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच योगेंद्र सिंह भाटी ने कार्यभार ग्रहण किया

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 22 Nov 2026, 11:26 AM 👁 122
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सत्याया ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच योगेंद्र सिंह भाटी ने संभाला कार्यभार
​नाचना (जैसलमेर)। नाचना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सत्याया में नवनिर्वाचित सरपंच योगेंद्र सिंह भाटी ने आज शुभ मुहूर्त में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
​कार्यभार संभालने के बाद सरपंच योगेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र का समग्र विकास करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
​इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई दी और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उम्मीदें जताईं।
​(रिपोर्ट: राजेंद्र कुमार सेन)
📲Get App