🔥 TRENDING Postpartum Depression: New Mothers in... Assam Police Officer Issues Traffic Ch... Assam MP Jogen Mohan Named National Vi... Giridih Sanitation Worker Dies; Body T... Car Ploughs Into Kerala Shop, Woman Wi... Kerala Proposes Amendment to Paddy Lan...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नारौली डांग में गाजे-बाजे से निकली सालिग्राम की बारात, तुलसी संग वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ विवाह

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 22 Nov 2026, 11:32 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ग्राम पंचायत नारौली डांग में शनिवार को सिंघल परिवार

की ओर से भगवान सालिग्राम और तुलसी माता का विवाह समारोह धूमधाम एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित किया गया। विवाह समारोह को लेकर कस्बे में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। गाजे-बाज े के साथ भगवान सालिग्राम की भव्य बारात निकाली गई। इसम े ं महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन पर नृत्य कर खुशियां मनाईं। वहीं कस्बेवासियो ं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत

किया।

आयोजन मंडल के सत्यनारायण एवं विनोद सिंघल ने बताया कि विवाह की रस्मों के तहत गोविंददेवजी मंदिर मे ं भगवान सालिग्राम का लग्न एवं टीका समारोह आयोजित किया गया। इसम े ं ठाकुरजी को पोशाक, अंगूठी, वस्त्र, मिठाई एवं फल-फूल भेंट किए गए। मंदिर के पुजारी पं. पारुल कुमार पाराशर ने लग्न समारोह में श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान तुलसी माता के वधू पक्ष के परिजनों को टीका लगाकर वस्त्र एवं श्रीफल भेंट किए और सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके बाद कस्बे के सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल से आम बाजार होते हुए वधू पक्ष के घर तक भगवान सालिग्राम की गाजे-बाज े के साथ भव्य निकासी निकाली गई बारात में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन की धुन पर जमकर नृत्य किया। बारात के मार्ग में कस्बेवासियो ं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान सालिग्राम का स्वागत किया तथा श्रीफल भेंट कर मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की |
वधू पक्ष के घर पहुंचन े पर पं. बद्री प्रसाद गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सालिग्राम और तुलसी माता का विवाह संपन्न कराया। विवाह की रस्मों में श्रद्धालुओं ने कन्यादान की रस्म निभाई। मुख्य यजमान सत्यनारायण एवं सावित्री सिंहल ने विवाह का संपूर्ण खर्च वहन किया। साथ ही तुलसी माता का कन्यादान एवं थड़ा की रस्म भी निभाई। विवाह संपन्न होने के बाद बारातियो ं एवं श्रद्धालुओं को सामूहिक भोज कराया गया। के साथ बारात को विदाई दी गई।
📲Get App