🔥 ट्रेंडिंग लेसोल ग्रुप ने गुजरात में नई विनिर्माण... हार्डिक और अल्पेश के पोस्ट ने 2027 चुन... 8वीं वेतन आयोग ने 1.83 गुणक अपनाया, JP... ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਖੱਡਾ ਮੁਕਤ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤ... 27 नवंबर को 22K और 24K सोने की कीमतें... सिकंदरा पुलिस ने एक माह पुरानी नकबजनी...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

सीतापुर: प्रशासनिक अनदेखी से निराश युवाओं ने पेश की मिसाल, खुद बनवा डाली सीमेंटेड क्रिकेट पिच

✍️ रिपोर्टर: Shubham Singh 🗓 27 नव. 2026, 11:54 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

• 10 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत छतौनी में खेल मैदान का अभाव

• बाढ़ से मैदान खराब होने के बाद पठाननपुरवा के क्रिकेट प्रेमियों ने उठाया बीड़ा



रामपुर मथुरा (सीतापुर)।
खेलों को बढ़ावा देने के तमाम सरकारी दावों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों के युवा आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ऐसा ही एक मामला विकास खंड रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत छतौनी के ग्राम पठाननपुरवा से सामने आया है। यहां प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद न मिलने और हर जगह से निराशा हाथ लगने के बाद स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने आपसी सहयोग से कर्बला के मैदान में खुद ही सीमेंटेड क्रिकेट पिच बनवाकर एक नई मिसाल पेश की है।
ग्राम पंचायत छतौनी की आबादी लगभग 10 हजार है, लेकिन इसके बावजूद पूरी पंचायत में युवाओं के खेलने के लिए एक भी व्यवस्थित खेल मैदान नहीं है। स्थानीय युवाओं में क्रिकेट के प्रति गहरा जुनून है, लेकिन उचित मैदान के अभाव में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव के युवा प्रतिदिन पठाननपुरवा स्थित कर्बला के मैदान में क्रिकेट खेला करते थे। बीते दिनों क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण मैदान में पानी जमा हो गया था, जिससे पूरा ग्राउंड और कच्ची पिच पूरी तरह खराब हो गई थी।
मैदान की बदहाली को देखते हुए स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने किसी की राह देखने के बजाय खुद ही इसे संवारने का फैसला किया। शोएब खान, शरीफ, फरजान, फैयाजू, सनाउल्लाह, एकलाख, मोबीन, अशफाक, रिहान, अरशद और कमलू समेत अन्य स्थानीय युवाओं ने आपसी सहयोग से मैदान में एक पक्की (सीमेंटेड) पिच का निर्माण कराया है। क्रिकेट प्रेमी शोएब खान ने बताया कि तैयार की गई यह सीमेंटेड पिच लगभग 7 फीट चौड़ी और 25 फीट लंबी है। युवाओं की इस सकारात्मक पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
📲Get App