🔥 TRENDING सारण (छपरा) के बड़ा तेलपा गांव में अमन... ક.ક. પારેખ કોમર્સ કોલેજમાં સંવિધાન ગૌર... ਡੀਸੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਟ ਹਾਊਸ ਤੇ ਡ... नंदुरबारात पेन्शनरांचा वार्षिक मेळावा... बिहार के छात्रों को 31 मार्च तक आधार अ... મહેસાણા પોલીસે ખોટી નંબર પ્લેટવાળી ક્ર...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिकंदरा पुलिस ने एक माह पुरानी नकबजनी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 27 Nov 2026, 12:16 PM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिकंदरा पुलिस ने एक माह पुरानी नकबजनी की वारदात का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रात के अंधेरे में मकान की जाली तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी की थी चोरी, आरोपी से पूछताछ जारी

दौसा। सिकंदरा थाना पुलिस ने गांव कैलई में करीब एक माह पूर्व मकान की जाली तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी भूरा बावरीया को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी मानपुर अशोक कुमार मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार परिवादी हंसराज गुर्जर निवासी कैलई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 5 अक्टूबर 2026 की रात से 6 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उसके पुराने पक्के मकान की जाली तोड़कर लोहे की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं एक लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान में सोने के बोरला, नथ, गले के हार, कानों के टॉप्स, अंगूठियां तथा चांदी की पायजेब, कड़े, पायल सहित अन्य आभूषण शामिल थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की तथा मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी भूरा बावरीया पुत्र प्रभात बावरीया उम्र 46 वर्ष निवासी साईंपाड़ा, थाना बांदीकुई, जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया।

वारदात का तरीका: पुलिस के अनुसार आरोपी भूरा अपने पुत्र पिंटू के साथ दिन में गांव में घूमकर रेकी करता था और सुनसान मकानों को चिह्नित करता था। इसके बाद रात में मोबाइल बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के माल को बेचने के लिए सुनारों से संपर्क करता था।

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
📲Get App